Hanuman Chalisa
✕

Gujarat Coronavirus Update : गुजरात में कोरोना के रिकॉर्ड 965 नए मामले आए, 20 लोगों की मौत

Published: सोमवार, 20 जुलाई 2020 (02:15 IST)
गांधीनगर। गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (कोविड-19) में एक दिन में रिकॉर्ड 965 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए। यह संख्या एक दिन की सबसे बड़ी संख्या है। नए मरीजों को मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या 47516 पर पहुंच गई है। 20 नई मौतों के बाद मरने वालों आंकड़ा 2147 हो गया।
 
सूरत ने अहमदाबाद को पीछे छोड़ा : देश में हीरा एवं कपड़ा उद्योग के विश्वविख्यात केंद्र सूरत ने रविवार को लगातार 16वें दिन और कुल मिलाकर 18वीं बार नए मामलों के लिहाज़ से सर्वाधिक प्रभावित अहमदाबाद को पीछे छोड़ दिया। पिछले कई दिनों से इस दक्षिणी जिले में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अहमदाबाद में भी पिछले दिनो गिरावट के बाद फिर से मामले बढ़े हैं।
 
34882 मरीज स्वस्थ हुए : पिछले 24 घंटे में जिन लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, उनमें से 167 अहमदाबाद, 160 वडोदरा और 207 सूरत के हैं। राज्य में अब सक्रिय मामले 11412 हैं, जिनमें से 69 लोग वेंटिलेटर यानी जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। पिछले 24 घंटे में 877 और लोगों के ठीक होने से अस्पतालों से अब तक छुट्टी पाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 34882 हो चुका है। रविवार को 9 मौतें सूरत, 6 अहमदाबाद, 2 दाहोद और 1-1 गिर सोमनाथ, भावनगर और जामनगर में हुई। 
 
राज्य के सभी 33 जिले कोरोना प्रभावित : नए मामलों में अहमदाबाद के 212 वडोदरा के 79 और सूरत के 285 हैं। राज्य के सभी 33 जिले कोरोना प्रभावित हैं। सूरत में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सर्वाधिक 24376 मामले और 1547 मौतें अहमदाबाद में दर्ज की गयी हैं जहां 19188 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है। सूरत में 9686 मामले, 258 मौतें तथा 6531 स्वस्थ हुए हैं। वडोदरा में 3590 मामले, 55 मौतें और 2930 स्वस्थ हुए हैं।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

75 जिलों में 4329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

यूपी में डिजिटल क्रांति लाएंगे युवा, 60 लाख को मिले टैबलेट

अगला लेख