suvichar

Maharashtra Coronavirus Update : महाराष्ट्र में दिनोंदिन बिगड़ती स्थिति, 1 दिन में रिकॉर्ड 9518 मामले

Updated: सोमवार, 20 जुलाई 2020 (01:41 IST)
मुंबई। देश में कोरोनावायरस (Covid-19) से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में दिनोंदिन स्थिति बिगड़ती जा रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान 9518 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या रविवार की रात बढ़कर 3.10 लाख के पार पहुंच गई लेकिन चिंता की बात यह है कि मरीजों की रिकवरी दर 55 फीसदी से घटकर 54 फीसदी पर आ गई है।
 
राज्य में अब तक 310455 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान 258 और लोगों की इससे मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11854 हो गई है। राज्य में इस अवधि में केवल 3906 लोग रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 169569 हो गई है।
 
चिंताजनक स्थिति का कारण यह भी है कि राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर शनिवार को 55.04 फीसदी पहुंच गई थी जो आज घटकर 54.61 फीसदी पर आ गई जबकि मृत्यु दर महज 3.81 प्रतिशत है। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 128730 है जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले नंबर पर है।
मुंबई में कोरोना का कहर : मुंबई कोरोना वायरस (कोविड-19) से पूरे देश में सबसे भयंकर रूप से प्रभावित है तथा पिछले 24 घंटों के दौरान 1038 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या रविवार को बढ़कर 1.01 लाख से अधिक हो गई तथा 64 और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 5700 को पार कर गया लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 71 फीसदी के करीब पहुंच गई है।
 
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 101388 हो गई तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा 5714 पहुंच गया है। इस अवधि में 1193 और मरीजों के रोगमुक्त होने के बाद स्वस्थ लोगों की संख्या बढ़कर 71685 हो गई है। वाणिज्य नगरी में फिलहाल 23697 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

स्वस्थ होने की दर बेहतर : राहत की बात यह है कि राज्य की तुलना में मुंबई में संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर बेहतर है। राजधानी में मरीजों की रिकवरी दर 70.70 फीसदी पहुंच गई है जो शनिवार को 70.36 प्रतिशत थी जबकि मृत्यु दर महज 5.63 प्रतिशत है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख