sawan somwar

प्रतिदिन घट रहा Corona का प्रकोप, 656 नए मामले, 7034 मरीज उपचाराधीन, केवल 7 की मौत

Updated: शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (11:41 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 656 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,67,967 पर पहुंच गई, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,034 रह गई है। पिछले 24 घंटों में केवल 7 मरीजों की मौत हुई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 7 और मरीजों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,553 हो गई है। इन सात मामलों में वे दो लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।
 
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 7,034 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 141 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 4,41,30,380 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219।84 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के संक्रमण से जिन 5 मरीजों की मौत हुई, वे गुजरात, हरियाणा, केरल, राजस्थान और तमिलनाडु से नाता रखते थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख