dharma sangrah

Ground Report : गोवा में यह कैसा Lockdown, बाजार बंद हैं पर Beach आबाद है

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (20:01 IST)
गोवा में फिलहाल कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं है। यहां कोरोना (Corona) संक्रमण के 7 मामले सामने आए थे, लेकिन ये सभी लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि यहां लॉकडाउन (Lockdown) का पालन करते हुए बाजार तो बंद हैं, लेकिन समुद्र तट (Beach) पूरी तरह आबाद है। 
 
एक प्रत्यक्षदर्शी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां लोग बीच में एकत्रित हो जाते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन यहां लोग नहीं करते, न ही मास्क का उपयोग करते हैं। सामान्यत: गोवा बीच पर जाल बिछाकर मछली पकड़ते लोगों को देखा जा सकता है। यह अलग बात है कि कोरोना संक्रमण के चलते मछली पकड़ने पर यहां पूर्णत: पाबंदी है।
Goa
वहीं, दूसरी ओर बीच पर विदेशी पर्यटकों का भी जमावड़ा लगा रहता है। बीच की लंबाई कई किलोमीटर में है। जब पुलिस की गाड़ी निगरानी रखने के लिए बीच पर आती है तो विदेशी सैलानी पुलिस वाहन देखकर इधर-उधर भाग जाते हैं और पुलिस के जाने के बाद पुनः इकट्‍ठे हो जाते हैं।
 
एक स्थानीय नागरिक के मुताबिक गोवा में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते हुए सर्वे का जोर- शोर से कार्य किया है ताकि कोई कोरोना संक्रमित छूट न जाए। सरकार की इसी सक्रियता के कारण गोवा कोरोना मुक्त भी हुआ साथ ही यहां संक्रमण के ज्यादा मामले नहीं आ पाए। 
यहां लोगों का मानना है कि यदि विदेशी सैलानियों पर रोक नहीं लगाई गई तो गोवा में कोराना संक्रमण लौटने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। यदि ऐसा हुआ तो गोवा को कोरोना संक्रमण से मुक्त कराने में पुलिस-प्रशासन, चिकित्साकर्मी, मीडिया आदि की सकारात्मक भूमिका पर पानी फिर जाएगा। 

लेखक के बारे में
डॉ. रमेश रावत
फिल्म मेकर, मीडिया एज्यूकेटर, पत्रकार एवं जनसंपर्क कर्मी.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

Weather Update : ओडिशा-छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ा लो प्रेशर, यूपी-बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक जनजीवन अस्त-व्यस्त

गुजरात में 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें और बिजनेस: 'गुजरात ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल 2026' पास

7 साल बाद भारत आए चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, आज शाम पीएम मोदी के साथ होगी महा-बैठक

LIVE: भारत पहुंचे जिनपिंग, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मिले पीएम मोदी

अगला लेख