Hanuman Chalisa

लखनऊ से Corona ग्राउंड रिपोर्ट : पुलिस सख्त, सड़कों पर सन्नाटा

Updated: रविवार, 26 अप्रैल 2020 (09:37 IST)
लखनऊ। कोरोना लॉक डाउन को 1 माह पूरा हो चुका है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अभी तक से कोरोना संक्रमण के 204 मरीज सामने आए हैं जबकि39 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से 1 व्यक्ति की मौत। एक माह पूरा होने के बाद लखनऊ प्रशासन के द्वारा किस प्रकार से लॉक डाउन का पालन कराया जा रहा है इसे लेकर वेबदुनिया संवाददाता ने जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की। आइए आपको बताते हैं उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन कितना सख्त है और किस प्रकार से कोरोना की महामारी से लोगों को बचाने के लिए कार्य कर रहा है।

क्या है जमीनी हकीकत -
कोरोना महामारी से लखनऊ की जनता को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन रात दिन एक करते हुए लॉकडाउन का पालन बेहद सख्ती से करा रही है। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग बेवजह घर से निकलने में डर रहे हैं। उसके पीछे की मुख्य वजह लखनऊ पुलिस है।

लखनऊ पुलिस ने चौराहों पर कड़ी व्यवस्था कर रखी है। बेवजह घर से निकलने का मतलब आफत मोल लेना है। लखनऊ पुलिस अब बेवजह घर से निकले लोगों पर विधिक कार्रवाई कर रही है। इसमें जुर्माने से लेकर जेल जाने तक का प्रावधान है।

इस दौरान जिला प्रशासन में लखनऊ की जनता को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए बेहतर इंतजाम कर रखा है। खाने पीने की सामान डोर टू डोर पहुंचाने की व्यवस्था बेहद अच्छी है। घर बैठे ही लखनऊ की आम जनमानस को सारा सामान दरवाजे पर ही मिल जाता है। वही अन्य समस्या के लिए पुलिस खुद ही लोगों के दरवाजे तक पहुंच जाती है और समस्या का निदान भी करती है।

हॉटस्पॉट इलाकों में सख्ती लखनऊ के अन्य इलाकों से कई गुना ज्यादा है। यहां पुलिस की मर्जी के बगैर कोई भी अंदर व बाहर आ जा नहीं सकता है। इन इलाकों की निगरानी लखनऊ पुलिस ड्रोन कैमरे से भी करवा रही है।

इलाकों में पुलिस गश्त के दौरान अलाउंस भी कर लोगों से अपील कर रही है कि घर में रहिए खुद भी सुरक्षित रहिए और परिवार को सुरक्षित रखिए उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है। इसलिए पूर्ण सहयोग करिए।

लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने कहा कि करोना महामारी दृष्टिगत सुरक्षा सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पालन करें, खुद को व अपने परिवार को सुरक्षित रखें। यूपी पुलिस इस कठिन घड़ी में आपके लिए मुस्तैद है। इस चुनौती से निपटने के लिए हमें आपके सहयोग की जरूरत कृपया घर से बाहर निकले। बाहर निकले तो मास्क पहनकर निकले। आपके माध्यम से लखनऊ की जनता से अपील करना चाहता हूं कि घर में रहे सुरक्षित रहें और पुलिस का सहयोग करें।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, सुभाष चंद्रा के NCLT मामले पर उठाए सवाल, बोले- देश में 2 सिस्टम

Nepal Flash Flood : नेपाल बाढ़ में मची तबाही की पूरी कहानी, तस्वीरों में देखें सैलाब का खौफनाक मंजर

Nepal flash flood : नेपाल में तबाही, अपनों की तलाश के बीच सद्गुरु जग्गी वासुदेव की आंखों से छलके आंसू

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

अगला लेख