biodatamaker

Corona Lockdown : सूची में नहीं था नाम, घर नहीं जा सका दमोह का मजदूर परिवार

Updated: शुक्रवार, 1 मई 2020 (11:20 IST)
प्रयागराज। मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर मजदूरों के एक समूह को महिलाओं और बच्चों सहित रात आंधी और बारिश में खुले आसमान के नीचे बितानी पड़ी। जिला प्रशासन ने प्रोटोकॉल का पालन करने के नाम पर और सूची में नाम नहीं होने की वजह से इन मजदूरों को कलेक्शन सेंटर के भीतर घुसने नहीं दिया।

4 पुरुषों, 3 महिलाओं और 2 बच्चों का समूह प्रयागराज से दमोह के लिए पैदल ही निकल पड़ा था, लेकिन चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोककर सिविल लाइंस बस अड्डे पर जाने का यह कहते हुए निर्देश दिया कि वहां से मध्य प्रदेश के लिए बस जा रही है।

समूह के सदस्य उत्तम ने बताया, ‘शाम 6 बजे हम बस अड्डे पहुंचे जहां हमें पास में ही स्थित एंग्लो बंगाली इंटर कालेज जाने को कहा गया। यहां हम पहुंचे लेकिन पुलिस वालों ने हमें यहां घुसने नहीं दिया। हमारी आंखों के सामने कई बसें निकल गई, लेकिन हमें बस में चढ़ने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के पास जाकर लिस्ट में अपना नाम डलवाओ।‘

समूह की महिला सदस्य आरती ने बताया कि रात 3 बजे जोर की आंधी और बारिश में हमने पन्नी से स्वयं को ढककर बचाया। हालांकि हमारा सारा सामान भीग गया। बारिश बंद होने पर एक पुलिस वाले ने हमें स्कूल के अंदर बुला लिया। हम प्रयागराज के शिवकुटी थाना अंतर्गत कैलाशपुरी में मजदूरी करते हैं और दमोह के लिए पैदल निकले थे। संपर्क करने पर एडीएम प्रशासन का नंबर बंद मिला जबकि जिलाधिकारी का फोन नहीं उठा।

सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों से मध्य प्रदेश के मजदूरों को इसी कलेक्शन सेंटर में कल एकत्र किया गया था और देर रात उन्हें उनके जनपदों के लिए बसों से रवाना किया गया। (भाषा)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख