ganesh chaturthi
✕

Corona Jammu Kashmir Update : मई के 25 दिनों में 1379 ने गंवाई जान जम्मू कश्मीर में

Updated: बुधवार, 26 मई 2021 (13:06 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर में भले ही कोरोना संक्रमितों की संख्‍या कम हुई हो लेकिन मौतों का आंकड़ा हैरान करने वाला है। पिछले 14 दिनों में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 50 परसेंट कमी आने का सरकारी दावा किया जाने लगा है। प्रदेश में होने वाली मौतों में से 37 परसेंट सिर्फ इस महीने के 25 दिनों में ही हुई हैं।

पिछले महीने तक मरने वालों की संख्या 2283 ही थी। पर अब यह आज सुबह तक 3662 को पार कर चुकी थी। अर्थात मई महीने के पहले 25 दिनों के दौरान 1379 मरीजों ने दम तोड़ा था।

केंद्रीय अधिकारियों को मुहैया करवाए गए सरकारी आंकड़ों में प्रदेश के मुख्य सचिव ने दावा किया था कि पिछले दो हफ्तों में प्रतिदिन आने वाले 5500 मामलों में अब लगातार गिरावट आ रही है जिस कारण यह संख्या अब प्रतिदिन 2200 औसतन तक सिमट कर रह गई है।

पर मौत के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं। कल भी 53 लोगों की मौत हुई थी तो सबसे अधिकतम 73 लोग एक दिन में दम तोड़ चुके हैं। मरने वालों के आंकाड़ों के प्रति खास बात यह थी कि मई महीने में इसमें जम्मू संभाग में मरने वाले सबसे ज्यादा थे जबकि कुल मौतों में अभी भी कश्मीर संभाग बढ़त लिए हुए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू संभाग में बाहरी प्रदेशों से आने वालों का दौर अभी रूका नहीं है। जिस कारण मौतें ज्यादा हुई हैं। हालांकि कई एनजीओ संस्थाएं इसके लिए बदतर स्वास्थ्य सेवाओं को दोषी करार देते हुए आरोप लगाती थीं कि कश्मीर में स्वास्थ्य सेवाएं बहुत ही बेहतर स्थिति में हैं।

इसे यूं भी समझा जा सकता है कि कश्मीर में ब्लैक फंगस के मामले कई सालों से सामने आ रहे थे और उनमें से कईयों का सफल इलाज भी किया जा चुका था पर जम्मू में मात्र दो मामले सामने आने से ही चिकित्साधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं क्योंकि इससे निपटने का उनके पास न ही अनुभव है और न ही कोई इलाज।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख