suvichar
✕

शिवसेना ने कसा तंज, भाजपा का ध्यान कोरोना से निपटने के बजाय UP चुनावों पर

Updated: बुधवार, 26 मई 2021 (13:00 IST)
मुंबई। शिवसेना ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा ने उत्तरप्रदेश में हुए पंचायत चुनाव में 'कोई खास प्रदर्शन नहीं किया' है और इसलिए उसका पूरा ध्यान कोविड-19 से निपटने के बजाय इस पर है कि कैसे वह अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपनी छवि सुधारे और चुनाव जीते।

ALSO READ: अमेरिका ने मैक्सिको की विमानन सुरक्षा रेटिंग कम की, नई उड़ानों पर रोक लगाई
 
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में प्रकाशित एक संपादकीय में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने में नाकाम रहने के बाद भाजपा नेतृत्व ने अपना ध्यान उत्तरप्रदेश की ओर लगा दिया है। मराठी दैनिक समाचार पत्र में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'मिशन उत्तरप्रदेश' पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की।
 
अखबार ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि देश में सभी मुद्दे हल हो गए हैं और केवल एक ही काम बचा है चुनाव की घोषणा करना, लड़ना, चुनाव जीतने के लिए बड़ी रैलियां और रोडशो करना। संपादकीय में कहा गया है कि इसमें कोई शक नहीं है कि संसदीय लोकतंत्र में चुनाव महत्वपूर्ण है लेकिन क्या मौजूदा हालात में चुनाव प्राथमिकता हैं?

ALSO READ: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर पर AIIMS निदेशक रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान
 
उसने कहा कि भाजपा इस पर काम कर रही है कि उत्तरप्रदेश चुनावों में अपनी छवि कैसे सुधारे और जीते, क्योंकि उसने वहां पंचायत चुनावों में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। 'सामना' में दावा किया गया कि इससे पहले असम, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में चुनाव स्थगित करने या एक ही चरण में कराने की मांग की गई लेकिन पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव कराए गए जिसके कारण न केवल पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस संक्रमण फैला बल्कि पूरे देश में फैला।
 
इसमें कहा गया कि उत्तरप्रदेश में कोविड-19 प्रबंधन ढह गया है और भाजपा को वहां विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। संपादकीय में कहा गया है कि कोविड-19 राष्ट्रीय आपदा है और इसका असर उत्तरप्रदेश, बिहार तथा महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों पर पड़ना ही था। उत्तरप्रदेश में गंगा नदी में बहते शवों को देखकर दुनिया की आंखों में आंसू आ गए। शिवसेना ने कहा कि अभी पूरा ध्यान कोविड-19 पर होना चाहिए। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख