dharma sangrah
✕

चीन में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, शिआन में लॉकडाउन लगाने का दिया आदेश

Updated: गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (11:44 IST)
बीजिंग। चीन में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं तथा उसने 1.3 करोड़ लोगों की आबादी वाले उत्तरी शहर शिआन में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया। शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी से कुछ हफ्ते पहले देश में संक्रमण के मामले बढ़ने से चिंता बढ़ गई है।

ALSO READ: तेज हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, एक्टिव मरीजों के साथ डेथ रेट भी बढ़ा
 
सरकारी मीडिया ने बताया कि शहर के अधिकारियों ने सभी निवासियों को घर पर रहने का आदेश दिया है, जब तक कि उनका घर से बाहर निकलना जरूरी न हो और विशेष मामलों के अलावा शहर से आने-जाने वाले परिवहन के सभी साधनों को बंद कर दिया गया है।

ALSO READ: ब्रिटेन में कोरोना वायरस ने मचाया तांडव, फिर टूटा नए मरीजों का रिकॉर्ड, पहली बार 1 लाख के पार
 
आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक घर के एक व्यक्ति को हर 2 दिन में घरेलू जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। आदेश बुधवार की मध्यरात्रि से प्रभावी हुआ। इसे कब हटाया जाएगा, इस पर कुछ नहीं कहा गया है।
 
बीजिंग ने शीतकालीन ओलंपिक खेलों की 4 फरवरी से शुरुआत से पहले हाल के दिनों में रोकथाम संबंधी उपायों को और बढ़ाया है। चीन में कोविड-19 के कुल 1,00,644 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 4,636 लोगों की मौत हुई है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख