Hanuman Chalisa

देश में 24 घंटों में मिले 89,129 कोरोना पॉजिटिव, जानिए क्या है इन 5 राज्यों का हाल...

शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (11:25 IST)
नई दिल्ली। भारत में वैश्वि महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 89,129 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 714 लोगों की मौत हो गई। कोविड-19 से एक दिन में मरने वाले लोगों की 21 अक्टूबर के बाद से यह सबसे अधिक संख्या है। पिछले साल 20 सितंबर के बाद से शनिवार को आए संक्रमण के नए मामले सबसे अधिक हैं। 20 सितंबर को 24 घंटे में 92,605 नए मामले आए थे।

ALSO READ: अप्रैल में कोरोना से डरावने हालात, 3 दिन में 2,40,000 कोविड-19 से संक्रमित, 1500 से ज्यादा की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 23 लाख 92 हजार 260 हो गई। इस दौरान 44,202 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,15,69,241 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। 6,58,909 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1 दिन में 714 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,64,110 हो गई।
 
देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 93.36 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 5.32 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.32 फीसदी रह गई है।
 
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 23360 बढ़कर 3,91,257 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 24126 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 24,57, 484 पहुंच गई है जबकि 481 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 55,379 हो गया है।
 
केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 952 मामले बढ़कर 26511 हो गए तथा 1835 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 10 लाख 96 हजार 239 हो गया है जबकि 15 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 4632 हो गई है।
 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले 1496 बढ़कर 11996 को पर आ गये हैं। यहां अब तक 11,050 लोगों की इस महामारी से मौत हुई हैं जबकि 645770 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
 
छत्तीसगढ़ में 3458 और सक्रिय मामले बढ़कर 39,987 पहुंच गए हैं। राज्य में 3,20,613 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि 34 और मरीजों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 4,204 हो गई है।

कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 2617 और बढ़कर 30,884 हो गए हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,585 हो गया है तथा अब तक 9,57,769 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

कैसे पारदर्शी होगा मंदिरों के चढ़ावे का प्रबंधन

LIVE: अहमदाबाद, पुरी समेत देशभर में जगन्नाथ रथ यात्रा का उत्साह

हॉर्मुज में बड़ा सैन्य एक्शन: अमेरिका ने ईरान की ओर बढ़ रहे ऑयल टैंकर को बनाया निशाना, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

मेसी का जादू फिर चला! अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया, लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा

कच्चे तेल में उछाल के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, डीजल-ATF पर एक्सपोर्ट टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर दी राहत

अगला लेख