ramcharitmanas

फिल्म का सेट तैयार करने के दौरान कोरोना संबंधी नियमों का पालन नहीं करने पर मामला दर्ज

Updated: शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (11:12 IST)
पालघर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पालघर जिले में फिल्म का सेट तैयार करने के दौरान कोविड-19 निर्देशों का पालन नहीं किए जाने के संबंध में पुलिस ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ सदस्यों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मामला गुरुवार को दर्ज किया गया।

ALSO READ: महाराष्ट्र में Corona के रिकॉर्ड 47 हजार 827 मामले आए
 
अधिकारी ने बताया कि पालघर में वसई के सनसिटी ग्राउंड में 24 मार्च को फिल्म का सेट तैयार करने का काम चल रहा था। उस वक्त वहां सैकड़ों लोग काम कर रहे थे। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो एक भी कामगार मास्क लगाए हुए नहीं मिला और न ही उचित दूरी के नियमों का पालन हो रहा था।

ALSO READ: महाराष्ट्र : पालघर में रिसॉर्ट में कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 47 लोग हिरासत में
 
मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्त कार्यालय के तहत माणिकपुर थाने के अधिकारी ने बताया कि फिल्म का सेट तैयार करने से जुड़ी टीम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोकसेवक के आदेश की अवज्ञा), 269 (जानलेवा बीमारी के संक्रमण को फैलाने के लिए जिम्मेदार लापरवाहीभरा कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया।


 


उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में और जानकारी नहीं दी कि किस फिल्म के लिए सेट तैयार किया जा रहा था। महामारी शुरू होने के बाद से महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे ज्यादा 47,287 मामले सामने आए। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख