Hanuman Chalisa

कोविड-19: चीन ने वुहान को कम जोखिम वाला क्षेत्र घोषित किया

Updated: रविवार, 19 अप्रैल 2020 (11:47 IST)
बीजिंग/वुहान। कोरोना वायरस महामारी का केंद्र रहे वुहान को चीन ने कम जोखिम वाला इलाका घोषित किया है। हालांकि कुछ दिन पहले शहर में संक्रमितों और मृतकों की संख्या संबंधी आंकड़ों में वृद्धि दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि देश में कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए हैं।

चीन की राज्य परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुसार जोखिम का आकलन नए मामलों के आधार पर किया जाता है। जिन शहरों, काउंटी और जिलों में बीते 14 दिन में किसी नए मामले की पुष्टि नहीं हुई हो उसे कम जोखिम वाले इलाके की श्रेणी में रखा जाता है।

जहां 50 से कम मामले हों या अधिक मामले होने के बावजूद बीमारी फैल नहीं रही हो, उन्हें मध्यम जोखिम की श्रेणी में रखा जाता है। जहां 50 से अधिक मामले और बीमारी फैल रही हो उन्हें उच्च जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने रविवार को कहा कि शनिवार को देश में कोविड-19 के 16 नए मामलों की पुष्टि हुई। इनमें नौ संक्रमित व्यक्ति बाहर से आए थे जबकि सात मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमित होने के हैं। इसमें कहा गया कि मौत का कोई नया मामला नहीं आया और मृतक संख्या 4,632 ही है।

चीन में शनिवार तक वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 82,735 तक पहुंच गई जिनमें 1,041 मरीजों का इलाज चल रहा है, 77,062 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और 4,632 लोगों की मौत हो गई।

एनएचसी ने बताया कि विदेशों से आए संक्रमितों की संख्या 1,575 है। शनिवार को संक्रमण के ऐसे 44 मामले सामने आए जिनमें संक्रमित व्यक्ति में रोग का कोई लक्षण नहीं था।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि वुहान में 12 दिन पहले लॉकडाउन खोला गया था और अब उसे कम जोखिम वाला क्षेत्र घोषित किया गया है। वुहान के नगर निकाय के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या और मृतकों की संख्या में बदलाव किया था। (भाषा)

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

अगला लेख