dharma sangrah

Corona in Spain: बेहोश कर के इंतजार कर रहे हैं… कब आए मौत!

Updated: रविवार, 5 अप्रैल 2020 (15:06 IST)
स्‍पेन में कोरोना वायरस ने तबाही तो मचा ही दी है, लेक‍िन सबसे ज्‍यादा इसका असर यहां के बुजुर्गों पर हो रहा है। जो कोरोना से संक्रम‍ित हैं, उनकी तो मौतें यहां लगातार हो ही रही है, लेक‍िन जो बुजुर्ग होम केयर्स यानी वृद्धाश्रम में रह रहे हैं, वे और ज्‍यादा अनाथ हो गए हैं। दरअसल, उन्‍हें देखने वाला कोई नहीं है। सारे लोग छुट्‍टी पर जा चुके हैं। जो इन केयर होम्‍स में काम करते थे, वे ज्‍यादातर लॉकडाउन में अपने घरों में हैं।

अगर ये लोग बीमार होते हैं, तो न तो कोई डॉक्‍टर है देखने वाला और न ही कोई अस्‍पताल उनलब्‍ध है इनके इलाज के ल‍िए। क्‍योंक‍ि स्‍पेन के सभी अस्‍पतालों में कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा है।

मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताब‍िक ऐसे में आम बीमारि‍यों का इलाज संभव नहीं है। आलम यह है क‍ि जो लोग इनकी देखभाल कर रहे हैं, वे बुजुर्गों को बेहोशी की दवा दे रहे हैं। इसके अलावा उनके पास कोई चारा ही नहीं बचा है। बेहद दुखी होकर बेहोश कर के उनके ठीक होने या मर जाने की दुआ कर रहे हैं कर्मचारी।

यहां की एक स्थानीय निवासी ने मीड‍िया को बताया क‍ि जब ये बीमार पड़ते हैं तो इन्हें देखने वाला कोई नहीं है। वह कहती हैं जब वे ज्यादा बीमार पड़ जाते हैं और वे देखते हैं कि इनका इलाज नहीं हो पाएगा तो वे उन्हें बेहोशी की दवा देकर छोड़ देते हैं। वे देखते हैं कि ये कितनी देर तक जिंदा रह पाएंगे। ये अफसोस की बात है।

मैड्रिड के एक नर्सिंग होम में 3 हजार लोगों की मौत हो गई। कहा जाता है कि इसमें से करीब 2 हज़ार लोगों ने कोरना वायरस के चलते दम तोड़ा है। हालांकि ये भी दावा किया जा रहा है कि इसमें से कई लोगों का टेस्ट नहीं हुआ था। अब वहां के हॉस्पिटल केयर होम के लोगों को एडमिट नहीं कर रहे हैं। सरकारी डेटा के मुताबिक केयर होम में रहने वाले 40 फीसदी लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

Gen Z के मुद्दों पर विपक्ष को जवाब देंगे पीएम मोदी: 11 साल बाद वडोदरा में युवाओं के बीच भरेंगे हुंकार

मैडिसन स्क्वायर पर मोहन भागवत के हिंदु-मुस्लिम वाले बयान और ज़ोहरान ममदानी के विरोध के असली मायने

LIVE: नेपाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 903, 4000 से ज्यादा लापता

नेपाल में कैसे आई इतनी भयानक बाढ़? वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण

अगला लेख