Hanuman Chalisa

भारत में कोरोना से अब तक 21393 संक्रमित, 681 की मौत

गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (11:34 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में गुरुवार को कोविड-19 के मामले बढ़कर 21,393 हो गए और मरने वालों की संख्या 681 हो गई।

देश में अब 16,454 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 4,257 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई और एक अपने देश लौट गया। वहीं कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक हैं।

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम से वायरस से संक्रमित 29 लोगों की जान गई, जिसमें से 18 महाराष्ट्र, 8 गुजरात, 2 राजस्थान और दिल्ली का 1 मामला है।

अब तक मारे गए 681 लोगों में से अब तक सबसे अधिक 269 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद, गुजरात में 103 मध्य प्रदेश में 83, दिल्ली में 48, राजस्थान में 27, आंध्र प्रदेश में 24 और तेलंगाना में 23 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में मृतक संख्या 21 और तमिलनाडु में 18 , कर्नाटक में 17, पंजाब में 16 और पश्चिम बंगाल में 15 है।

बीमारी के चलते जम्मू-कश्मीर में 5 जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में 3-3 मौत हुई है। बिहार में दो जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में 1-1 मौत हुई है।

आंकड़ों के अनुसार देश में सर्वाधिक 5,652 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात से 2,407, दिल्ली से 2,248, राजस्थान में 1,890, तमिलनाडु में 1,629 और मध्य प्रदेश में 1,592 मामले सामने आए हैं। 
उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,449, तेलंगाना में 945 और आंध्र प्रदेश में 813 है।

पश्चिम बंगाल में भी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 456, केरल में 438, कर्नाटक में 427, जम्मू-कश्मीर में 407, हरियाणा में 262 और पंजाब में 251 हो गई है। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 143 जबकि ओडिशा में 83 मामले हैं। (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

अगला लेख