Hanuman Chalisa

कोविड-19 से भारत में 640 की मौत, 19984 संक्रमित

बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (12:46 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 640 हो गई और संक्रमण के मामले 19,984 पर पहुंच गए।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के 15,474 मरीजों का इलाज चल रहा है, 3,869 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक मरीज दूसरे देश चला गया। संक्रमण के कुल मामलों में से 77 लोग विदेशी हैं।

मंगलवार शाम से कुल 37 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 19 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 13 की गुजरात में, तीन की पश्चिम बंगाल में तथा तमिलनाडु और झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

संक्रमण के कारण देश में कुल 640 लोगों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 251 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 90 लोगों की मौत गुजरात में, 76 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में, 47 की मौत दिल्ली में, 25 की मौत राजस्थान में, 23 लोगों की मौत तेलंगाना में और 22 लोगों की मौत आंध्र प्रदेश में हुई है। संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश में 20 मौत हुई है।

हालांकि मंगलवार तक पीटीआई को राज्यों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देश में कम से कम 646 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण के सर्वाधिक 5,218 मामले महाराष्ट्र में, 2,178 मामले गुजरात में, 2,156 मामले दिल्ली में, 1,659 मामले राजस्थान में, 1,596 मामले तमिलनाडु में और 1,552 मामले मध्य प्रदेश में हैं। (भाषा)

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, राहुल से अखिलेश तक विपक्षी नेताओं से मोदी सरकार से पूछा सवाल

क्यों अलग माना जा रहा है जेन-ज़ी का यह छात्र आंदोलन और कहां चूकी मोदी सरकार?

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का कोर्ट का आदेश, इलाज के लिए बनेगी डॉक्टरों की टीम

गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, नई नियुक्तियां घोषित

छात्रों पर लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, राहुल से अखिलेश तक विपक्षी नेताओं से मोदी सरकार से पूछा सवाल

अगला लेख