dipawali
✕

Life in the time of corona: ये नॉस्‍टेल्‍जिया आपको देगा जीने का जज्‍बा, खुश रहने का मकसद

Updated: गुरुवार, 19 मार्च 2020 (17:02 IST)
आमतौर पर हम कुछ खास मौकों पर या नॉस्‍टेल्‍जिया में ही अपनी पुरानी यादों को टटोलते हैं, तस्‍वीरें देखते हैं, चिट्टियां पढ़ते हैं और शादी के फोटो और वीडियोज देखते हैं।

कभी आपने ध्‍यान दिया होगा कि ऐसा करने पर हम अपने अतीत के के उत्‍साह से भर जाते हैं, जैसे हम ‘टाइम मशीन’ को पीछे मोड़कर वहां चले गए हैं, जहां, जिस जगह वो खूबसूरत पल हमने कभी जिए थे। यह नॉस्‍टेल्‍जिया हमें रिफ्रेश कर देता है, ताजा कर देता है और अपने परिवार के साथ हमारी बॉडिंग को फिर से बढ़ा भी देता है।

वक्‍त की भागा दौड़ी में ऐसे मौके कम ही आते हैं, लेकिन दुनिया में पसरे कोरोना वायरस से लड़ने के इस समय में हमें एक बार फिर से पुरानी यादों को टटोलने का मौका मिला है।

वायरस से लड़ने और जिंदा रहने के जज्‍बे के बीच अगर हम अपने परिवार वालों के साथ पुरानी यादों को एक साथ जिएंगे तो हमें जिंदगी का उत्‍साह भी मिलेगा और इस संकट के दौर में सकारात्‍मकता भी पैदा होगी।

करना आपको सिर्फ इतना ही है कि अपनी, या अपने परिवार के सदस्‍य की शादी, कोई जन्‍मदिन या कोई खास मौके के फोटोग्राफ्स और वीडियो अलमारी में से खोजना है और पूरे परिवार के साथ देखना है।

किसी जमाने में किसी अपने की आई चिट्ठी को खोलकर एक बार फिर से पढ़ ली जाए।

अपने बच्‍चों के बर्थडे के मौकों के फोटो और वीडियो पर नजर डाल लीजिए, इससे इस संकट के दौर में आपको भी और बच्‍चों को भी खुशी मिलेगी।

अगर आपने लंबे समय से अपने हनीमून ट्रीप के फोटो नहीं देखे और वीडियोज को नहीं छुआ है तो वो भी एक बार निकालकर रिकॉल कर लीजिए, इससे एक बार फिर से आप अपने उस खूबसूरत और मेमोरेबल मोमेंट में चले जाएंगे।

या किसी दिन अपने पेट या डॉग के बचपन की मस्‍ती की फोटो और वीडियो निकालकर खुद को एनर्जी से भर दीजिए।

दरअसल, इस नॉस्‍टेल्‍जिया का मकसद सिर्फ इतनाभर है कि कोरोना वायरस के संकट में चारों तरफ पसरी नकारात्‍मकता को दूर कर देना है। हमें खुद को अपने अपने परिवार में जीने का उत्‍साह भरना है और सोशल
डिस्‍टेंसिंग रखकर इस वायरस को हराना है।

इतना कीजिए, कोई वायरस कभी आपके परिवार पर अटैक नहीं करेगा।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार : CM योगी

अगला लेख