Hanuman Chalisa

अहमदाबाद में मई के अंत तक हो सकते हैं 8 लाख Corona मरीज

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (19:39 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले चार दिन में दोगुना होने की गति बरकरार रही तो मई के अंत तक यहां कोविड-19 के करीब 8 लाख मरीज हो सकते हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
अब तक गुजरात में सबसे अधिक 1638 संक्रमण के पुष्ट मामले अहमदाबाद में सामने आए हैं। अहमदाबाद नगर निगम के आयुक्त विजय नेहरा ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इनमें से 1459 अब भी संक्रमित हैं और 75 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 105 अन्य के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।
 
नेहरा ने कहा कि वर्तमान में, अहमदाबाद में मामलों के दोगुना होने की दर चार दिन है, जिसका मतलब है कि हर चार दिन में मामले दोगुना हो रहे हैं। अगर यह जारी रहता है तो हमारे यहां 15 मई तक 50 हजार मामले होंगे और 31 मई तक करीब 8 लाख।
 
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य इस दर को कम करके 8 दिन तक ले जाना है। यह एक बेहद मुश्किल काम होगा क्योंकि कुछ ही देश इसे हासिल कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप में इस समय चार दिन में मामले दोगुना हो रहे हैं और केवल दक्षिण कोरिया ही 8 दिन में मामले दोगुना होने की दर के लक्ष्य को हासिल कर पाया है।
 
नेहरा ने कहा कि अगर हम दोगुना होने की दर को कम करके 8 दिन तक ले जा पाते हैं तो 15 मई तक हमारे यहां 50,000 के मुकाबले केवल 10,000 मामले होंगे। इसी तरह, 30 मई तक 8 लाख मामलों के अनुमान के विपरीत यह संख्या 50,000 तक सिमट जाएगी। जिस तरह अहमदाबाद नगर निगम कदम उठा रहा है, हमें पूरा भरोसा है कि जनता की मदद से हम यह लक्षय हासिल कर लेंगे। (भाषा)

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

सरदार सरोवर परियोजना पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, मध्यप्रदेश को 1,500 करोड़ की जगह सिर्फ 231.80 करोड़ रुपए देने होंगे

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

अगला लेख