Hanuman Chalisa

अयोध्या से Ground Report : प्रवासी श्रमिकों ने बढ़ाई रामनगरी की मुसीबत

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (12:24 IST)
श्रीराम की नगरी अयोध्या एवं संपूर्ण जनपद में लॉकडाउन-3 (Lockdown) के समय तक कोरोना (Corona) संक्रमित एक भी मरीज नहीं था, जबकि सभी सीमावर्ती जनपदों में कोरोना दस्तक दे चुका था। लेकिन, प्रवासी श्रमिकों की वापसी के बाद अयोध्या में भी कोरोना ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिया। 
 
इससे पहले अयोध्या में जनजीवन सामान्य रूप से चल रहा था। सभी को उम्मीद थी कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन लॉकडाउन-4 के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रदेशों से भारी संख्‍या में प्रवासी श्रमिकों के आने से कोरोना का संक्रमण भी फैलना शुरू हो गया। देखते ही देखते संक्रमित मरीजों की संख्या 100 को पार कर गई। हालांकि पहले भी शासन-प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही थी, लेकिन अब और अधिक सतर्कता बढ़ा दी गई है। 
 
अलग-अलग दिन खुलेंगी दुकानें : जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हमने यहां के सभी व्यापारिक संगठनों से बात की है और दुकानों को रोस्टिंग करते हुए हफ्ते के अलग-अलग दिनों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अलग-अलग समय पर खोलने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों व बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
दूसरी ओर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा की जनपद की सीमाओं पर लगाए गए बैरियर्स पर माल वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को जिलाधिकारी द्वारा जारी पास के आधार पर ही प्रवेश दिया जा रहा है। बाहर से आने वालों की पूरी जानकारी ली जा रही है। लापरवाही करने वालों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। अभी तक दो हजार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है, किसी प्रकार की लापरवाही की अनदेखी नहीं की जाएगी।
 
डरने की जरूरत नहीं : पूर्वांचल के सबसे बड़े महाविद्यालय कामता प्रसाद सुंदर लाल स्नाकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एफडी यादव ने वेबदुनिया को बताया कि भारत में केन्द्र और प्रदेश सरकार की सजगता के कारण संक्रमित मरीजों की संख्या नहीं बढ़ पाई। उन्होंने कोविड 19 और करोना में अंतर बताते हुए कहा कि कोरोना से इंफेक्शन का यह आशय नहीं है कि कोविड प्रूफ हो गया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि संक्रमण न फैले इसकी जागरूकता फैलाने की जरूरत है।
 
अयोध्या जनपद में भी लॉकडाउन में मिली छूट का असर सभी जगह  देखा जा रहा है। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। सरकारी व प्राइवेट कार्यालय खुलने लगे हैं, वहीं आम जनजीवन भी समय के साथ ढलता जा रहा है।
 
मंदिरों में सन्नाटा, सरयू तट वीरान : दूसरी ओर, मंदिरों में आरती-भोग तो किया जा रहा है, किन्तु भक्तों का अभाव साफ दिख रहा है। मंदिरों की सीढ़ियां सूनी हैं। प्रसाद की दुकानें बंद हैं, सरयू के तट वीरान हैं।

इस संबंध में पूर्व सांसद व विहिप नेता महंत डॉ. रामविलास दास वेदांती ने वेबदुनिया को बताया कि कोरोना काल के दौरान भी सुख-शांति थी किन्तु अन्य प्रदेशों से आए प्रवासी श्रमिकों के चलते कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा। फिर भी देश के कुशल नेतृत्व के चलते हम जल्द ही कोरोना पर विजय प्राप्त करेंगे।

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख