Daily Horoscope
✕

देश में घट रहा कोरोना का ग्राफ, घटकर 2,02,131 हुई मरीजों की संख्या

Updated: सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (10:18 IST)
नई दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 16,051 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,28,38,524 हो गई।

पिछले 15 दिन से रोज के मामलों की संख्या 1 लाख से कम बनी हुई है। वहीं, इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या घटकर 2,02,131 रह गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 206 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,12,109 हो गई। देश में अभी 2,02,131 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.47 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 22,056 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.33 प्रतिशत हो गई है।

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए। (भाषा)

क्या कहते हैं आंकडे?
कोरोना के कुल मामले- चार करोड़ 28 लाख 38 हजार 524
कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 21 लाख 24 हजार 284
कुल एक्टिव केस- 2 लाख 2 हजार 131
कुल मौत- 5 लाख 12 हजार 109
कुल टीकाकरण- 175 करोड़ 46 लाख 25 हजार डोज दी गई

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख