sundarkand

ऑटो मोबाइल सेक्टर पर कोरोना की मार, 2020-21 में यात्री वाहनों का निर्यात 39% घटा

Updated: रविवार, 18 अप्रैल 2021 (16:08 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी की वजह से बीते वित्त वर्ष 2020-21 में देश से यात्री वाहनों का निर्यात 39 प्रतिशत घट गया। बीते वित्त वर्ष में निर्यात में गिरावट मुख्य रूप से पहली छमाही के दौरान आई। महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन और अन्य लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला के मुद्दों की वजह से यात्री वाहनों का निर्यात प्रभावित हुआ।

हालांकि, उद्योग ने दूसरी छमाही में निर्यात को बेहतर करने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद निर्यात का आंकड़ा इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले काफी कम रहा।
 
वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के अनुसार बीते वित्त वर्ष में यात्री वाहनों का निर्यात 38.92 प्रतिशत घटकर 4,04,400 इकाई रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में यात्री वाहनों का निर्यात 6,62,118 इकाई रहा था।
 
वित्त वर्ष के दौरान यात्री कारों का निर्यात 44.32 प्रतिशत घटकर 2,64,927 इकाई रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 4,75,801 इकाई रहा था। इसी तरह यूटिलिटी वाहनों का निर्यात 24.88 प्रतिशत घट गया। वैन का निर्यात 42.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,648 इकाई रह गया। इससे पिछले साल यह आंकड़ा 2,849 इकाई रहा था।
 
सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि बीते वित्त वर्ष की पहली छमाही में यात्री वाहनों के निर्यात में 58 प्रतिशत की भारी गिरावट आई थी। हालांकि, मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के प्रयासों से दूसरी छमाही में निर्यात के मोर्चे पर स्थिति सुधरी। इससे पूरे वित्त वर्ष के दौरान निर्यात में गिरावट कम होकर 39 प्रतिशत रह गई। (भाषा)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख