biodatamaker

Covid Care Coach: अस्‍पताल बेहाल होने के बाद रेलवे ने तैयार कर दिए 4 हजार ‘कोरोना कोच’

Updated: रविवार, 18 अप्रैल 2021 (15:41 IST)
देश में लगातार संक्रमण बढ़ता जा रहा है, ऐसे में अस्‍पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं है। हालात यह है कि कई अस्‍पतालों ने मरीजों को भर्ती करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब इसके लिए रेलवे कोच का सहारा लिया जा रहा है।

कोरोना के कहर के बीच रेलवे ड‍िपार्टमेंट ने करीब 4 हजार से ज्यादा कोविड कोच तैयार कर दिए हैं। कोच में मेडिकल सुविधांए जुटाने का काम राज्य सरकार करेगी। कोच की सफाई, कंबल, पानी, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी रेलवे की होगी।

देश में बढ़ते संक्रमण और राज्यों के अस्पतालों में बेड्स की कमी के बीच ट्रेन के डिब्बों में बने आइसोलेशन कोच की जरूरत पड़ने लगी है। इसी वजह को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अपने कोच को कोविड केयर कोच में बदल दिया है।

रेलवे के 16 जोन में 4,002 आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराए गए हैं और जैसे ही राज्य सरकारों की तरफ से डिमांड आएगी उन्हें बुनियादी सुविधाओं के साथ उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा इनमें ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर मरीज के काम आने वाली सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं।

शहर के हॉस्पिटलों में बेड कम पड़ने की स्थिति में मरीजों के आइसोलेशन के लिए रेलवे के यह कोच काम आ सकते हैं।

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

यूपी में 3000 करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10000 से अधिक रोजगार के द्वार

Tukaram Mundhe : देश के हर राज्य को तुकाराम मुंढे जैसे IAS अधिकारी की जरूरत क्यों? 21 साल में 25 तबादले, फिर भी नहीं झुके 'सिंघम'

PM CARES में पड़े ₹8,500 करोड़, फिर भी पानी-बेंच के लिए तरस रहे बच्चे! अभिजीत दीपके की पीएम मोदी से बड़ी मांग

अगला लेख