dharma sangrah
✕

बड़ी खबर, यूपी में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 17 मई तक बढ़ी

Updated: रविवार, 9 मई 2021 (12:11 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए योगी सरकार ने 30 अप्रैल से लागू कर्फ्यू की अवधि रविवार को 17 मई तक बढ़ा दी है।

ALSO READ: COVID-19 India Update : 5वीं बार कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख पार, पहली बार एक दिन में 3.86 लाख मरीज रिकवर
सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू अब आगामी 17 मई तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने के मकसद से किया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

इस दौरान मेडिकल स्टोर्स और अन्य जरूरी सेवाओं पर रोक टोक नहीं होगी हालांकि सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों पर सख्ती की जायेगी।
 
प्रदेश में पिछली 30 अप्रैल से कर्फ्यू लागू है। शुरू में इसे तीन मई तक लागू रहना था, लेकिन बाद में इसकी अवधि छह मई तक बढ़ा दी गई थी। बाद में इसे और विस्तार देते हुए 10 मई तक कर दिया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 17 मई किया गया है।
 
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 26,847 नए मामले आए हैं, एक्टिव केसों की संख्या 2,45,736 है, जो 1 मई के कुल एक्टिव केस 3,01,833 से 60,000 कम है।
 
एक दिन में 34 हजार 731 लोगों ने जानलेवा वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है जिसके साथ प्रदेश में अब तक 12 लाख 19 हजार 409 मरीज कोरोना संक्रमण से उबर कर स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख