suvichar

तेजी से घट रहे हैं कोरोना के मरीज, इन राज्यों में महामारी से राहत, क्या है वैक्सीनेशन का हाल...

Updated: मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (23:31 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के नए मामले तेजी से कम हो रहे हैं वहीं रिकवर होने वाले मरीजों की संख्‍या भी तेजी से बढ़ रही है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या में भी उल्लेखनीय कमी आई है। हालांकि मृतकों की संख्या अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

इन राज्यों में महामारी से राहत
-केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 29,471 नए मामले आए, महामारी ने 24 घंटे में ली 28 की जान।
-महाराष्ट्र में 6,107 नए कोरोना संक्रमित मिले, 57 और मरीजों की मौत।
-कर्नाटक में कोविड-19 के 4,452 नए मरीज मिले हैं जबकि संक्रमण से 51 लोगों की मौत हुई है।
-राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,479 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 16 और मरीजों मौत हो गई।
-मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,083 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,12,781 हो गई। 4 लोगों की मौत।
 
क्या है वैक्सीनेशन का हाल : देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 389वें दिन मंगलवार को 48 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 170.81 करोड़ से अधिक हो गया। 95 करोड 19 लाख 89 हजार 418 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 74 करोड़ चार लाख 68 हजार 991 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
 
किसी भी राज्य में ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश ने अपने यहां ऑक्सीजन की कमी के चलते किसी मृत्यु की सूचना नहीं दी है।
 
उन्होंने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उनसे सवाल किया गया था कि पिछले एक साल में लॉकडाउन के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण कितनी मौतें हुईं।

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

Meerut : मेरठ पुलिस लाइन में बनेगा कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर, 60 लाख रुपए होंगे खर्च, आम लोगों को भी मिलेगी सुविधा, AIIMS के एक्सपर्ट्‍स देंगे परामर्श

नेपाल में कुदरत के कहर के बीच पीएम मोदी ने बालेन शाह से बात कर दिया मदद का भरोसा

इंदौर के ऑलराउंडर सारांश जैन ने अंतिम 2 विकेट निकलवाकर लंका को दिलवाया फॉलोऑन

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

अगला लेख