ganesh chaturthi
✕

3 दिन में दूसरी बार कोरोना के 1 लाख से ज्यादा नए मामले, इन 10 जिलों में सबसे ज्यादा कहर

Updated: बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (10:12 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की बढ़ती रफ्तार से सरकार के साथ ही आम आदमी भी हैरान है। पिछले 24 घंटों में 1,15,736 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 630 लोगों की मौत हो गई। 3 दिन में दूसरी बार कोरोना के 1 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए है।

ALSO READ: गुजरात में कोरोना से हाल बेहाल, 20 शहरों में नाइट कर्फ्यू
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,15,736 नए मामले सामने आए, 59,856 लोगों को इस बीमारी से निजात मिली जबकि 630 लोग मारे गए। अब तक इस महामारी से 1,28,01,785 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 8,43,473 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1,66,177 लोग मारे जा चुके हैं।

6 अप्रैल को देश में 96,982 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे और 478 लोग मारे गए थे। इस एक दिन पहले कोरोना ने 103558 लोगों को अपनी चपेट में लिया था। 5 अप्रैल को महामारी की वजह से 446 लोगों की मौत हुई थी।
 
देश में पिछले 3 दिनों में कोरोनावायरस का कहर काफी तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्‍ट्र के साथ ही छत्तीसगढ़ और पंजाब में भी हाल बेहाल है। इन 3 दिनों में देश में 3,16,276 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1554 लोगों की मौत हो गई। पुणे, मुंबई, ठाणे, नागपुर, नासिक, बेंगलुरु शहर, औरंगाबाद, अहमदनगर, दिल्ली और दुर्ग में कोरोना सबसे ज्यादा कहर ढा रहा है।
 
केन्द्र सरकार ने भी कहा कि कोविड-19 बहुत तेज गति से फैल रहा है एवं महामारी की तीव्रता भी बढ़ी है तथा इसे देखते हुए अगले 4 सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि मामले तेजी से बढ़ने से देश में महामारी के हालत और खराब हुए हैं और आबादी का एक बड़ा हिस्सा संक्रमण के प्रति संवेदनशील है।

ALSO READ: Covid 19 India News: कोरोना को लेकर सरकार की चेतावनी, अगले 4 हफ्ते रहेंगे काफी भयावह, लापरवाही पड़ेगी भारी
उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने के हथियार वहीं हैं। कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करना, निरुद्ध क्षेत्रों की पहचान, जांच आदि को और प्रभावी तरीके से लागू किया जाना चाहिए, चिकित्सा ढांचे में सुधार और टीकाकरण अभियान तेजी से चलाए जाने की जरूरत है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख