Daily Horoscope

देश में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 38,902 मामले, 26816 की मौत

Updated: रविवार, 19 जुलाई 2020 (11:18 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 38,902 मामले आने के साथ ही रविवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10,77,618 हो गई जबकि इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 6,77,422 पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में इस बीमारी से 543 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 26,816 हो गई।

पिछले 24 घंटों में 23,672 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। देश में अब भी 3,73,379 लोग संक्रमित हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार चौथा दिन है जब कोरोना वायरस के एक दिन में 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों में जिन 543 लोगों की मौत हुई है उनमें से 144 की महाराष्ट्र, 93 की कर्नाटक, 88 की तमिलनाडु, 52 की आंध्र प्रदेश, 27 की पश्चिम बंगाल, 26 की दिल्ली, 24 की उत्तर प्रदेश, 17 की हरियाणा, 16 की गुजरात और 9 लोगों की मध्य प्रदेश में मौत हुई।

बिहार, पंजाब और राजस्थान में 7-7 लोगों ने जान गंवाई। इसके बाद तेलंगाना में 6, जम्मू कश्मीर में 5, ओडिशा और पुडुचेरी में 3-3, असम, त्रिपुरा और केरल में 2-2 जबकि चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में 1-1 व्यक्ति की मौत संक्रमण से हुई। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख