ramcharitmanas
✕

देश में 3,43,091 कोरोना संक्रमित, 9,900 लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 16 जून 2020 (11:24 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 10,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,43,091 हो गए। वहीं 380 और लोगों के जान गंवाने के बाद मरने वालों की संख्या 9,900 हो गई।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,667 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1,53,178 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1,80,012 लोग ठीक हो चुके हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 380 लोगों की जान गई, उनमें से 178 लोग महाराष्ट्र के, 73 दिल्ली के, 44 तमिलनाडु के, 28 गुजरात के, 12 हरियाणा के, 10 पश्चिम बंगाल के, 9 राजस्थान और 6 लोग मध्य प्रदेश के थे।
 
वहीं आंध्र प्रदेश और पंजाब में 4-4, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में 3-3, तेलंगाना में 2 लोगों की जान गई। वहीं बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और केरल में 1-1 व्यक्ति की जान गई है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख