biodatamaker
✕

कोरोनावायरस Live Updates : दुनियाभर में 4 लाख 44 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Updated: बुधवार, 17 जून 2020 (08:00 IST)
नई दिल्ली/ पेरिस। खतरनाक कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण मंगलवार की रात 3 बजे तक दुनियाभर में 4 लाख 44 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 82 लाख के पार चला गया है। भारत में साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं, जबकि 11 हजार 921 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। कोरोना से जुड़ा हर अपडेट...
 
-दुनियाभर में 4,44,442 लोगों की मौत
-पूरी दुनिया में 82,28,018 लोग संक्रमित
-विश्वभर में 42,81,387 मरीज स्वस्थ
 
-भारत में 3,54,161 मरीज संक्रमित 
-देश में अब तक 11,921 लोगों की मौत 
-भारत में 1,87,552 मरीज स्वस्थ हुए

-गुजरात में 524 नए मामलों के साथ ही कोविड-19 से पीड़ित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 24,628 हुई और इस महामारी से 28 और मरीजों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या 1,534 तक पहुंच गई।
 
-तमिलनाडु में कोरोना से एक दिन में सबसे ज्यादा 49 मरीजों की जान गई है, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 528 हो गया है। राज्य में संक्रमितों के कुल मामले 48,019 हो गए हैं।

-मुंबई में मंगलवार को कोरोनावायरस मामलों की संख्या 60,000 के पार पहुंच गई। 55 नई मौतों के बाद मरने वालों का आंकड़ा 3,165 पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में 941 ताजा मामले आए, जिससे कुल संक्रमित 60,142 हो गए।

-अहमदाबाद में कोरोनावायरस संक्रमण के 332 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 17,299 हुई तथा 21 नई मौतों के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,231 हुई।

-कोलकाता में मंगलवार को कोरोनावायरस के सर्वाधिक 170 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3946 पर पहुंच गई। राज्य में 10 नई मौतों के बाद कुल मृतक संख्या 495 हो गई।

-राजस्थान में कोरोना 7 और लोगों की मौत हो गई। इससे कुल मृतक संख्या बढ़कर 308 हो गई है। 235 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,216 हो गई।
 
-इंदौर (मध्यप्रदेश) में मंगलवार को 44 नए कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4134 पर पहुंच गया। कोरोनावायरस के कारण अब तक इंदौर में 182 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
-मध्यप्रदेश में मंगलवार को 134 कोरोनावायरस के नए मामले सामने आए। इन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या 11 हजार 69 पर पहुंच गई है। कोरोना के कारण प्रदेश में 476 लोगों की जान गई है।
 
-दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 1,859 मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 44,000 के पार पहुंच गई। दिल्ली मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1,837 हो गई।
 
-उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से मंगलवार को 18 और लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढकर 435 हो गई जबकि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 14,598 हो गए हैं।
 
-मुंबई के धारावी में कोविड-19 के 21 ताजा मामले सामने आए, संक्रमण के कुल मामलों की संख्या हुई 2,089। महामारी से अभी तक 77 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
-आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने का क्रम जारी है। प्रदेश में 264 और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद कुल मामले 6720 हो गए हैं।
 
-महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से 3661 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं और घातक संक्रमण से 42 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी मंगलवार को राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दी।
 
-असम में मंगलवार को कोविड-19 के 201 ताजा मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,510 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने यह जानकारी दी।
 
-महाराष्ट्र के कोंकण संभाग को राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए 109 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है, जिसमें 35 करोड़ रुपए का इस्तेमाल ठाणे जिले में होगा।
 
-नगालैंड में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ कर 179 हो गई।

-जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को 75 और लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 5,298 हो गई।
 
-यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की की पत्नी को नोवेल कोरोनावायरस संक्रमण के साथ ही निमोनिया होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेलेंस्की की हालत स्थिर है।
 
-नेपाल में कोरोनावायरस के 380 ताजा मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,591 हो गई है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LIVE: यमुना नदी में दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

अगला लेख