Daily Horoscope
✕

नए साल में कोरोना की तेज रफ्तार ने किया हैरान, मात्र 3 दिन में 37,379 से 1 लाख पार...

Updated: शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (15:08 IST)
नई दिल्ली। नए साल के पहले 7 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण की रफ्तार ने सभी को हैरान कर दिया है। देश में 2022 के पहले हफ्ते में 3,87,582 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 3,000 के पार पहुंच गई।

ALSO READ: कोरोना की तीसरी लहर का कहर, 214 दिन बाद फिर 1 लाख से ज्यादा नए मरीज, पॉजिटिविटी रेट 7.74%
1 जनवरी को देश में 22,775 नए कोरोना मरीज मिले थे। 2 जनवरी को कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 27,553 हो गई। 3 जनवरी को कोरोना के 33,750 नए मामले सामने आए और 4 जनवरी को 37,379 नए कोरोना संक्रमित मिले।
 
इसके बाद कोरोना की रफ्तार अचानक बेकाबू हो गई। 5 जनवरी को 58,097 नए कोरोना मरीज मिले जो 1 दिन पहले की तुलना में करीब 21,000 ज्यादा थे। 6 जनवरी को 90,928 को मामले सामने आए। यह एक दिन पहले की तुलना में 32,831 ज्यादा है। 7 जनवरी को कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 17 हजार 100 पर पहुंच गई।
 
214 दिनों बाद देश में 1 दिन में एक लाख से अधिक दर्ज किए गए। इससे पहले 7 जून को 1,00,636 मामले दर्ज किए गए। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,71,363 हो गई जो करीब 120 दिनों में सबसे अधिक है। एक दिन में 302 मरीजों के जान गंवाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,83,178 हो गई है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत ने अपने नागरिकों को महामारी रोधी टीके की 150 करोड़ खुराक देकर एक ‘‘ऐतिहासिक मुकाम’’ हासिल किया है और दुनिया के ज्यादातर बड़े-बड़े देशों के लिए भी यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है।
 
Koo App
एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.05 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 97.57 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 85,962 की वृद्धि हुई है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख