Hanuman Chalisa

जनवरी में पहली बार 3 लाख पार, 20 दिन में 33,79,919 कोरोना संक्रमित

Updated: गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (11:05 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,17,532 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,82,18,773 हो गई। 234 दिन में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। देश में पिछले साल 15 मई को 3,11,170 दैनिक मामले सामने आए थे।
 
जनवरी में कोरोना बेकाबू नजर आ रहा है। 2022 के पहले माह के शुरुआती 20 दिनों में देश में 33,79,919 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा मामले भी 20 जनवरी को जारी रिपोर्ट में ही मिले हैं जो कोरोना के बढ़ते कहर को इंगित कर रहा है।

इस माह के पहले 6 दिन 1 लाख से कम नए मरीज सामने आ रहे थे। 7 से 12 तारीख तक 2 लाख से कम नए मरीज मिले जबकि इसके बाद 19 जनवरी तक 2 लाख से ज्यादा मरीज रोज मिलने लगे। 
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 19,24,051 हो गई है। यह कुल मामलों का 5.03 प्रतिशत है। देश में 234 दिन में एक्टिव मरीजों की यह संख्या सर्वाधिक है। संक्रमण के कुल मामलों में कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के 9,287 मामले भी शामिल हैं। 
 
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 93,051 की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, 491 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,87,693 हो गई। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.09 प्रतिशत हो गई है।
 
Koo App
विशेषज्ञों के अनुसार, हरेक संक्रमित के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण मुमकिन नहीं है, लेकिन इस मौजूदा लहर में अधिकतर मामले ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के ही हैं।
 

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

सपा-कांग्रेस से सावधान और सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, इनसे सटेंगे तो खतरा बढ़ेगा : योगी

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड : CM योगी

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

अगला लेख