shradh paksha
✕

अप्रैल में कोरोना से डरावने हालात, 3 दिन में 2,40,000 कोविड-19 से संक्रमित, 1500 से ज्यादा की मौत

Updated: शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (13:36 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण के चलते देश में हालात बुरी तरह बिगड़ रहे हैं। अप्रैल के पहले 3 दिन के आंकड़े बेहद डरावने हैं। इन 3 दिनों में 2,40,000 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
 
अप्रैल के पहले दिन देश में 72,330 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे जबकि दूसरे दिन 81,484 नए कोरोना संक्रमित मिले। माह के तीसरे दिन 89,129 नए कोरोना मरीज मिले। इसी तरह अप्रैल के पहले दिन में मारे गए लोगों का आंकड़ा भी चौंकाने वाला है।
 
1 अप्रैल को कोरोना वायरस ने 459 लोगों की जान ली, जबकि 2 अप्रैल को मृतकों की संख्या 469 हो गई। 3 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना की वजह से 714 लोग मारे गए। ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि मार्च की तुलना में अप्रैल में 3 गुना मौत हो सकती है।
  
 
उल्लेखनीय है कि मार्च 2021 में कोरोना के नए मामले में भारी उछाल देखा गया। इतना ही नहीं 5 हजार 830 लोगों की मौत हो चुकी है। यदि मार्च 2020 के आंकड़ों से तुलना करें तो यह करीब 150 गुना ज्यादा है।
 
देश में अब तक 1,23,92,260 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस महामारी से 1,15,69,241 रिकवर हो चुके हैं जबकि 6,58,909 एक्टिव केसेस है और 1,64,110 लोगों की जान जा चुकी है।

जानकारों की मानें तो कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के पीछे लोगों की लापरवाही ज्यादा सामने आ रही है। वे न तो सोशल डिस्टेंसिंग को मान रहे हैं न ही मास्क को लेकर गंभीर हैं। चुनावी सभाओं में धड़ल्ले से भीड़ जुट रही है। अर्थात जिम्मेदार लोग भी इस चीज को अनदेखा कर रहे हैं।
 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख