Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दून स्कूल व आईआईटी रूड़की में फूटा कोरोना बम, छात्र और शिक्षक निकले संक्रमित

बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (15:39 IST)
देहरादून/ रूड़की। उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के द्वितीय चरण का प्रभाव पहले की अपेक्षा अधिक प्रभावकारी परिलक्षित हो रहा है। दुनियाभर में मशहूर देहरादून स्थित दून स्कूल और हरिद्वार जिले के रूड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में विद्यार्थियों और शिक्षकों के संक्रमित होने से यह धारणा और मजबूत हो रही है।

ALSO READ: 4 राज्यों में कहर ढा रहा है कोरोना, 24 घंटों में 450 की मौत
इस वर्ष कोरोना संक्रमण से मंगलवार को सर्वाधिक प्रभावित 791 लोगों में दून स्कूल के कुल 12 छात्र और शिक्षक कोरोनावायरस से प्रभावित पाए गए हैं। देहरादून के जिला अधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन स्कूल में स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठा रहा है। साथ ही, स्कूल प्रशासन भी सभी आवश्यक कदमों और दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल ने महामारी फैलने से रोकने के लिए आवासीय डॉक्टर की देखरेख में अपने सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए कार्य योजना लागू की थी।

 
श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को अनिवार्य आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने वालों को क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही, उनके संपर्क में आने वालों से संपर्क शुरू किया गया है।
 
इसके अतिरिक्त रूड़की स्थित आईआईटी में कोरोना संक्रमित छात्रों की संख्या में लगातार वृद्धि होने पर संस्थान प्रशासन ने घर गए छात्रों के लौटने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यहां 4 हॉस्टलों को सील किया गया है। यहां अभी तक 72 शिक्षकों और छात्रों में संक्रमण होने की सूचना है। (वार्ता)

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

योगी सरकार का बड़ा अभियान, विद्यालयों में होगा सर्वांगीण विकास कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

अगला लेख