dharma sangrah
✕

CoronaVirus India Update : 24 घंटों में कोरोना के 16,862 नए मामले, 216 दिनों में सबसे कम एक्टिव मरीज

Updated: शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 (11:24 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 16,862 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,37,592 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2,03,678 हो गई, जो 216 दिन में सबसे कम है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 379 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,51,814 हो गई। देश में लगातार 21 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 110 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।
 
देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घट कर 2,03,678 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.60 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.07 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।
 
पिछले 24 घंटों में 30 लाख 26 हजार 483 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। अब तक देश में 97 करोड़ 14 लाख 38 हजार 553 कोरोना खुराक दी जा चुकी है।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

अगला लेख