dharma sangrah

लॉकडाउन का पालन कराने गए पुलिसकर्मियों पर हमला, 7 घायल

Updated: सोमवार, 11 मई 2020 (00:23 IST)
कानपुर। कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के तुलसीनगर में रविवार को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के नेतृत्व में किए गए भीड़ के हमले में एक वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर और दो महिला कांस्टेबल सहित 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस टीम लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने गई थी। 
 
अपर पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) अनूप कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी लॉकडाउन का पालन कराने गए थे। भीड़ ने उन्हें डंडों से पीटा। पुलिसकर्मी किसी तरह हमलावरों से बचकर वहां से निकल सके। कुमार ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। 
 
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए रसूलाबाद थाने के वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह अपने सहयोगियों के साथ गश्त पर थे। पुलिस ने बिना मास्क लगाए कई लोगों को पकड़ा, जिनमें कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सरमनसिंह, तिरानसिंह, बलवानसिंह शामिल थे।
 
एएसपी ने बताया कि उन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई की और डंडों से उनकी पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा। हमलावरों ने पुलिस पर पथराव भी किया। 
 
घटना के बाद जब भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो हमलावर फरार हो चुके थे। घायल पुलिसकर्मियों के नाम सुखबीर सिंह (वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर), संजीव कुमार और उमेश शर्मा (दोनों सब इंस्पेक्टर), कांस्टेबल विनोद कुमार, अवनीश कुमार, जया यादव और दिव्या हैं। 
 
रसूलाबाद थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि सरमनसिंह, तिरान सिंह और बलवान सिंह सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पांडेय ने बताया कि इस सिलसिले में 3 महिलाओं सहित पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। (भाषा) (प्रतीकात्मक चित्र)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख