sawan somwar

भाजपा के पूर्व MLA का दावा, UP में कोरोना से हुईं 10 लाख मौतें

Updated: सोमवार, 28 जून 2021 (14:33 IST)
बलिया (यूपी)। उत्तरप्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कोरोनावायरस संक्रमण से राज्य में 10 लाख लोगों की मौत होने का सोमवार को दावा किया। हालांकि उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई आंकड़े या दस्तावेज पेश नहीं किए।

ALSO READ: Corona and Heart: कोरोना काल में ‘दिल को स्वस्थ’ रखने के 10 तरीके
 
पूर्व विधायक ने जिले के मुंडेरा स्थित अपने निवास पर बातचीत करते हुए दावा किया है कि प्रदेश में संक्रमितों की मौत की संख्या तकरीबन 10 लाख है। इसके पहले पूर्व विधायक ने शनिवार को कहा था कि हर गांव में संक्रमण से कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है।

ALSO READ: कोरोना से ठीक होने के बाद सामने आए ये बड़े खतरे...
 
भाजपा नेता ने कहा कि बड़ी आबादी वाले गांव में यह संख्या कई गुना ज्यादा है और शहरों में भी भारी संख्या में लोगों की मौत हुई है। उन्होंने भाजपा में दूसरे दलों से शामिल होने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में समय के साथ बदलाव हो गया है और आउटसोर्सिंग कर आए दूसरे दल के नेताओं का दबदबा हो गया है। जिन्होंने राम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए थे, आज वे योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।

 
पार्टी ने सिंह द्वारा लगातार दिए जा रहे सरकार विरोधी बयानों का संज्ञान लिया है। गोरखपुर में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के पार्टी विरोधी बयानों के मामले पर प्रदेश नेतृत्व कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि सिंह के विवादित बयानों की कतरनें उन्होंने एकत्र कर ली हैं और इसे प्रदेश नेतृत्व को भेजा जा रहा है।(भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

पाकिस्तान में 1976 के बाद सबसे बड़ा सैन्य बदलाव, तीनों सेनाओं की कमान अब आसिम मुनीर के हाथ में

CM योगी ने सभी 81 शिक्षकों को अपने हाथों से दिया पुरस्कार

अगला लेख