शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Committed suicide in Corona's awe
Written By
Last Modified: गुरुवार, 26 मार्च 2020 (10:46 IST)

कोविड-19 : कर्नाटक में संक्रमण की आशंका में एक ने जान दी

कोविड-19 : कर्नाटक में संक्रमण की आशंका में एक ने जान दी - Committed suicide in Corona's awe
मेंगलुरु। उडुपी जिले के 56 वर्षीय व्यक्ति ने इस आशंका के चलते जान दे दी कि उसे कोरोना वायरस के एक संक्रमित के संपर्क में आने के बाद यह बीमारी हो गई है। व्यक्ति उडुपी तालुक के उपूर गांव का रहने वाला था।
सूत्रों ने बताया कि उसे संक्रमण के कोई खास लक्षण नहीं थे। वह देर रात 2 बजे जागा था और उसने परिवार के सदस्यों से बात भी की थी। बुधवार को 5 बजे जब परिवार वाले जागे तो वह घर के निकट एक पेड़ से लटका मिला।
 
घर से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वह जान दे रहा है, क्योंकि उसे ऐसा संदेह है कि उसे संक्रमण हो गया है। इसमें परिवार के सदस्यों से कहा गया है कि वे सुरक्षित रहें।
 
स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपने एक दोस्त से कहा था कि उसे ऐसा लगता है कि वह संक्रमित है। वह डरा हुआ भी था। पुलिस के मुताबिक संभवत: इसी डर से उसने यह कदम उठाया। व्यक्ति कई दिन से केएसआरटीसी में चालक के तौर पर काम कर रहा था।
ये भी पढ़ें
अमेरिका में Corona virus के मामले 65000 के पार, 1000 से अधिक लोगों की मौत