ganesh chaturthi

मध्यप्रदेश में वैक्सीन की दोनों डोज लेने पर ही कॉलेज,कोचिंग और मल्टीप्लेक्स में मिलेगी एंट्री

कॉलेज,कोचिंग और सिनेमाघरों को खोलने पर फैसला आज!

Updated: सोमवार, 28 जून 2021 (12:23 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने और लगातार कम होते संक्रमण के बाद सरकार चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन में ढील दे रही है। रविवार के कोरोना कर्फ्यू के खत्म करने के बाद अब कोचिंग, कॉलेजों के साथ सिनेमाघरों को खोलने की तैयारी भी की जा रही है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में सिनेमाघर,मल्टीप्लेक्स, कोचिंग सेंटर और  कॉलेज जैसे स्थानों पर वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इन सभी को खोलने की पहली शर्त ही वैक्सीनेशन का कंपलीट डोज होगा।

कोचिंग और सिनेमाघरों के लिए स्पेशल वैक्सीनेशन कैंप!-सिनेमाघरों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थाओं में कर्मचारियों और स्टूडेंट के पूर्ण वैक्सीनेशन के लिए अलग से वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। वैक्सीनेशन पर बनी मंत्री समूह की बैठक के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग ने कहा कि सरकार का फोकस पर वैक्सीनेशन के सेंकड डोज पर है। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए लोगों को वैक्सीनेशन के दोनों डोज पर फोकस किया जाएगा और इसके लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। 

वहीं मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस लगातार कम होते जा रेह है। प्रदेश में आज कोरोना के सिर्फ 37 केस रिपोर्ट हुए है। प्रदेश में कोरोना की संकमण दर 0.06% रही गई है वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 98.70 फीसदी हो गया  है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 138 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि एक दिन में कोरोना के कुल 63370 टेस्ट हुए हैं।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख