सम्बंधित जानकारी
- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि एवं कथा
- Weather Alert: एमपी व पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की संभावना, छत्तीसगढ़ में हुई हल्की बारिश
- मौसम अपडेट : मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
- Weather Alert: गोवा और पश्चिमी मध्यप्रदेश में हुई वर्षा, पंजाब-हरियाणा में बारिश की संभावना
- इन दो दिनों में ना दें तुलसी के पौधे को जल, वर्ना मुरझा जाएगा
मध्यप्रदेश में संडे का लॉकडाउन खत्म,नहीं रहेगा कोरोना कर्फ्यू,खुलेंगे बाजार और दुकानें
आज प्रदेश के 35 जिले में एक भी पॉजिटिव केस नहीं
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण काबू में आने के बाद अब संडे को होना वाला लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। सरकार ने रविवार को पूरे प्रदेश में लगने वाले कोरोना कर्फ्यू को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कोरोना समीक्षा बैठक में यह बड़ा फैसला किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है। ऐसे में कोरोना कर्फ्यू लगना औचित्यहीन है और तत्काल प्रभाव से इसे खत्म किया जा रहा है।
प्रदेश में आज 35 जिले ऐसे हैं जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक्टिव केस घट के एक हजार के नीचे पहुंच गए हैं। ऐसी स्थिति में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया है। रविवार को दुकानें कोविड प्रोटोकॉल और कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ खोली जा सकेंगी।हम तत्काल प्रभाव से रविवार के #CoronaCurfew को समाप्त कर रहे हैं। जिन्हें अपनी दुकानें खोलना हों, आर्थिक गतिविधियाँ जारी रखना हों, वे नियमानुसार #COVID19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपनी गतिविधियाँ चालू रख सकते हैं। रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्ववत जारी रहेगा। #MPFightsCorona
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 26, 2021
वहीं प्रदेश में रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्व की तरह जारी रहेगा। वहीं वैक्सीनेशन में शनिवार को मध्यप्रदेश ने फिर रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश में आज करीब 10 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। कोरोना की तीसरी लहर से पहले शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान निरंतर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने सभी से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना नियंत्रण में है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है,इसलिए निश्चिन्त न रहे, मास्क लगाएं और कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन जरूर करें
