Govardhan puja
✕

सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कंटेनमेंट एरिया में सभी का कोरोना टेस्ट हो

Updated: गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (15:01 IST)
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि प्रयास किए जाने चाहिए कि निषिद्ध क्षेत्रों में सभी लोगों की कोविड जांच हो, तभी ऐसे क्षेत्र बनाने का उद्देश्य पूरा होगा।
 
उन्होंने घरों में क्वारंटाइन में रहने वाले कोविड-19 मरीजों से नियमित संवाद के जरिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करते रहने के निर्देश भी दिए हैं।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने (कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग) के कार्य में तेजी लाने पर बल देते हुये कहा कि इसके माध्यम से बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है।
 
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कोविड अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या में वृद्धि करने के भी निर्देश दिए हैं।
 
उन्होंने कहा कि कानपुर नगर, लखनऊ तथा वाराणसी के कोविड चिकित्सालयों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाए तथा लखनऊ के कैंसर संस्थान में कोविड चिकित्सालय स्थापित किए जाएं।
 
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक जनपद में एल-2 कोविड चिकित्सालयों में बिस्तरों की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
 
योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जनपदों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के लिए कृषि संबंधी अन्य सामग्री की भी सुचारु व्यवस्था कायम रखी जाए।
 
उन्होंने पिछले दिन कुछ क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित होने के प्रकरण की जांच एसटीएफ से कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। (भाषा)

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

सीएम उमर के लिए सिरदर्द बनी पार्टी की अंदरूनी कलह, मंत्री पद न मिलने पर भड़के विधायक

भारत में चीन की घुसपैठ के सवाल पर अरुणाचल BJP मंत्री का जवाब, एक बार धुरंधर देख लो, लोगों ने कर दिया ट्रोल

जियो की लिस्टिंग पर अनंत अंबानी ने कही दिल जीतने वाली बात, भावुक हुए मुकेश अंबानी

LIVE: कमजोर हुआ चक्रवात अर्नब, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट

तमिलनाडु में महंगा हुआ ऑटो का सफर, 50 रुपए हुआ न्यूनतम किराया

अगला लेख