Hanuman Chalisa

कोरोना काल में भड़के सीएम केजरीवाल, प्राइवेट अस्पतालों को चेताया

शनिवार, 6 जून 2020 (13:09 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऐप पर दिल्ली के सभी अस्पतालों की जानकारी है। उन्होंने कहा कि लेकिन दिल्ली के कुछ अस्पताल बेड की गलत जानकारी दे रहे हैं। केजरीवाल ने ऐसे अस्पतालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
 
उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट दिल्ली में हो रहे हैं। कुछ चंद निजी अस्पताल इस महामारी के दौरान बेड की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं।
 
केजरीवाल ने कहा कि अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए हम दिल्ली सरकार का एक मेडिकल प्रोफेशनल हर अस्पताल में तैनात कर रहे हैं। अस्पताल में बेड की उपलब्धि की सही जानकारी Delhi Corona ऐप पर देना और जरूरतमंदों का एडमिशन करवाना उनकी जिम्मेदारी होगी।
 
उन्होंने कहा कि अस्पतालों को 20 प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के लिए खाली रखने होंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल को मरीज को भर्ती करना होगा, उसकी टेस्टिंग के साथ-साथ उसका इलाज भी करना होगा।

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

नासिक में वॉटरफॉल घूमने गए परिवार का 15 KM पीछा किया, मारपीट की, कार भी फोड़ी

अगला लेख