ramcharitmanas
✕

Cipla ने पेश किया COVID-19 मरीजों के लिए रेमडेसिविर का जेनेरिक संस्करण

Updated: सोमवार, 22 जून 2020 (01:16 IST)
नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला लिमिटेड ने रेमडेसिविर के जेनेरिक संस्करण 'सिप्रेमी' की पेशकश की है, जिसे अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए ने कोविड-19 के मरीजों को आपातकालीन स्थिति में देने की स्वीकृति दी है।

यूएसएफडीए ने कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने के लिए गिलियड साइंसेज को रेमडेसिविर के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए आपातकालीन उपयोग अनुमोदन (ईयूए) दिया है। रेमडेसिविर एकमात्र दवा है, जिसे यूएसएफडीए ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए आपातकालीन उपयोग की स्वीकृति दी है।

गिलियड साइंसेज ने मई में सिप्ला के साथ रेमडेसिविर के विनिर्माण और विपणन के लिए एक गैर-विशेष लाइसेंस समझौता किया था। सिप्ला ने कहा कि उसे भारतीय दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) से इस दवा के आपातकालीन स्थिति में सीमित उपयोग की अनुमति मिल गई है।

कंपनी ने एक बयान में बताया, जोखिम प्रबंधन योजना के तहत सिप्ला दवा के इस्तेमाल का प्रशिक्षण देगी और मरीज की सहमति के दस्तावेजों की जांच करेगी तथा विपणन के बाद पूरी निगरानी रखने के साथ ही भारतीय मरीजों पर चौथे चरण का चिकित्सकीय परीक्षण भी करेगी। कंपनी ने कहा कि इस दवा की आपूर्ति सरकार और खुले बाजार के जरिए की जाएगी।
इस दवा की पेशकश पर सिप्ला लिमिटेड के प्रबंध निदेशक वैश्विक सीईओ उमंग वोहरा ने कहा, सिप्ला गिलियड के साथ भारत में मरीजों के उपचार के लिए मजबूत साझेदारी की सराहना करती है। हमने कोविड-19 महामारी से प्रभावित लाखों लोगों की जान बचाने के लिए सभी संभावित तरीकों की तलाश में काफी निवेश किया है और यह पेशकश उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।(भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख