biodatamaker
✕

इंदौर में Coronavirus से 4 नई मौतों के बाद मरने वालों का आंकड़ा 200 के पार

Updated: सोमवार, 22 जून 2020 (01:48 IST)
इंदौर। कोरोनावायरस (Coronavirus) से इंदौर में रविवार को 4 नई मौतें होने के बाद मरने वालों का आंकड़ा 200 के पार हो गया है। 44 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 4373 पर पहुंच गई है। यह जानकारी रात जारी स्वास्थ्य विभाग के फाइनल मेडिकल बुलेटिन में दी गई।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एमपी शर्मा के अनुसार आज टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 1404 रही, जिसमें से 44 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 1355 मरीजों में कोरोना के संक्रमण दिखाई नहीं दिए। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 4 हजार 373 पर पहुंच गया है।
 
डॉ. शर्मा ने बताया कि रविवार को हमें कुल 1867 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 72 हजार 801 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। रविवार को 50 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 3235 हो चुकी है।
 
डॉ. शर्मा के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 937 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से रविवार को 9 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर इन स्थानों से अब तक 4292 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख