Daily Horoscope
✕

इंदौर में मेडिकल टीम पर हमले पर बिफरे सीएम शिवराज, कहा किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (17:43 IST)
भोपाल। इंदौर में कोरोना पीड़ितों के इलाज में लगी स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमले के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ा रुख अखित्यार किया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते  हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कोरोना के खिलाफ लड़ने वाले स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को टीम को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आपकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सरकार की है। इंदौर की घटना में शामिल सभी अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे सभी लोगों के खिलाफ सख्ती के कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मानवता को बचाने के लिए काम में जो भी बाधा डालेगा उसको किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। 
 
मुख्यमंत्री ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे लोग मुट्टी भर है और उनको बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी के जरूरी है कि आप मोर्चे पर डटे है इसलिए पूरा प्रदेश आपको प्रणाम करता है। 
 
उधर इंदौर पुलिस ने डॉक्टरों पर हमला करने के मामले में आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी शुरु कर दी है। पुलिस ने टाटपट्टी बाखल इलाके में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों को पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

अगला लेख