suvichar

दिल्ली में 3 महीने के भीतर 18 वर्ष से अधिक उम्र की पूरी आबादी को लगाई जाएगी वैक्सीन : CM केजरीवाल

Updated: शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (00:37 IST)
नई दिल्‍ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को लेकर गुरुवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कहा कि यहां 3 महीने के भीतर 18 वर्ष से अधिक उम्र की पूरी आबादी को वैक्सीन लगाई जाएगी।

केजरीवाल ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर आज अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अगले 3 महीने के अंदर दिल्ली की 18 साल की उम्र से ऊपर की पूरी आबादी का वैक्सीनेशन करने की योजना बनाई गई। दिल्ली में रहने वाले 18 वर्ष से अधिक उम्र के निवासियों के लिए वैक्सीन मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

केजरीवाल सरकार की तरफ से तीन लाख वैक्सीन खरीदने का आदेश दिया जा चुका है, जबकि 50 लाख वैक्सीन का आदेश आज देर रात तक जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद शेष वैक्सीन का ऑर्डर भी एक-दो दिन में संबंधित कंपनी को दे दिया जाएगा।
ALSO READ: Coronavirus वैक्सीनेशन के लिए बहुत ही आसान है रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया...
दूसरी तरफ बैठक में पूरी दिल्ली में बहुत सारे वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में विचार किया गया कि दिल्ली की आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर वैक्सीनेशन सेंटर खोलने के लिए बातचीत की जाएगी।

सामुदायिक केंद्रों और स्कूलों के अंदर वैक्सीन सेंटर बनाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगाई जा सके। बैठक में ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन सेंटर खोलने की योजना भी बनाई गई है।
ALSO READ: इस देश में मिला अब तक का सबसे घातक Coronavirus स्ट्रेन
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है। आगामी तीन महीनों में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के टीकाकरण की योजना तैयार की गई। दिल्ली में हम बड़े पैमाने पर टीकाकरण केंद्र स्थापित करेंगे। वैक्सीन लगवाने के पात्र लोग आगे आकर टीका लगवाएं।(वार्ता)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

अगला लेख