Daily Horoscope
✕

मुख्यमंत्री केजरीवाल की लोगों से अपील, Lockdown के दौरान घर में ही रहें, जारी होंगे ई-पास

Updated: बुधवार, 25 मार्च 2020 (14:36 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन (बंद) के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में रोजाना इस्तेमाल की वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों जैसे कि सब्जी विक्रेताओं, किराना दुकानदारों एवं दुग्ध विक्रेताओं के लिए ई-पास जारी किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से बंद की इस अवधि में घर में ही रहने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस (Corona virus) का प्रसार रोकने के लिए मंगलवार को देशभर में 21 दिन के बंद की घोषणा की थी। केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ई-पास के लिए हेल्पलाइन नंबर मुहैया कराए जाएंगे।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घबराहट में खरीदारी नहीं करें। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार सुनिश्चित करेगी कि दूध, सब्जियों, किराना का सामान और दवाइयों जैसी रोजाना इस्तेमाल के सामान की दुकानें खुली रहें। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि इन आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने लोगों से बंद की इस अवधि में घर में ही रहने की अपील की। बैजल ने कहा कि सरकार दिल्ली में बंद का कड़ाई से क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 011-23469536 पर दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख