sundarkand

Corona India Update : कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, केंद्र सरकार ने राज्‍यों को किया अलर्ट

Updated: शुक्रवार, 18 मार्च 2022 (18:31 IST)
नई दिल्‍ली। देश में एक बार फिर से कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी ने चिंता बढ़ा दी है। इस बीच चीन और दक्षिण पूर्व एशिया के साथ-साथ यूरोप के कुछ देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार भी सावधान हो गई है। केंद्र ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर उन्हें अलर्ट किया है।

खबरों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शुक्रवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,528 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 149 लोगों की मौत हो गई जो कि कल की तुलना में 89 अधिक है।
वहीं अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ ( 4,24,58,543) हो गई है।

वहीं पूरे देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल पांच लाख 16 हजार 281 लोगों की मौत हुई है।इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के नाम चिट्ठी लिखकर उन्हें अलर्ट किया है।

भूषण ने अपनी चिट्ठी में सबको सावधान रहते हुए पांच उपायों पर अमल करने के लिए कहा है। इनमें जांच में तेजी लाना, ट्रेसिंग, इलाज करना, संपूर्ण टीकाकरण और कोविड अनुकूल व्यवहार करना शामिल है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख