Daily Horoscope
✕

बच्चों में फैलने वाले टोमेटो फ्लू पर केंद्र सरकार अलर्ट, कई राज्यों में मामले तेजी से बढ़े, गाइडलाइन जारी

Updated: बुधवार, 24 अगस्त 2022 (00:07 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में बच्चों के बीच 'टोमेटो फ्लू' के 82 से अधिक मामले सामने आने के बाद मंगलवार को राज्य सरकारों को एहतियाती उपायों का पालन करने का निर्देश दिया। केंद्र ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस वायरल रोग के इलाज के लिए कोई विशिष्ट दवा नहीं है।
 
यह रोग हाथ, पैर व मुंह की बीमारी (एचएफएमडी) का एक स्वरूप प्रतीत होता है। यह मुख्य रूप से 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों में होता है, लेकिन वयस्क भी इसके शिकार हो सकते हैं। केंद्र द्वारा जारी एक परामर्श में कहा गया है कि बच्चों को बीमारी के संकेतों व लक्षणों और इसके दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित किया जाना चाहिए।
 
केंद्र ने कहा कि वैसे तो 'टोमेटो फ्लू' में अन्य वायरल संक्रमणों की तरह (बुखार, थकान, बदन दर्द और त्वचा पर चकत्ते जैसे) लक्षण दिखते हैं, लेकिन इस वायरस का सार्स-कोव-2, मंकीपॉक्स, डेंगू या चिकुनगुनिया से कोई संबंध नहीं है। इस साल 6 मई को केरल के कोल्लम जिले में 'टोमेटो फ्लू' का पहला मामला सामने आया था और इसके अब तक 82 से अधिक मामले सामने आने की सूचना है।(भाषा)

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

जन सुनवाई में बोले राहुल गांधी, टॉप लेवल से हो रही है वोट चोरी

जहरीली शराब से मौतों के मामले देवास से सागर तक उठे सवाल, सस्ती जहरीली शराब बन रहीं मौत की वजह, जीतू ने शाह को लिख पत्र

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

दिल्ली एयरपोर्ट पर CM भगवंत मान से मिली थी 70 हजार की शराब! भाजपा नेता रवनीत बिट्टू के दावे पर छिड़ा विवाद, यूजर्स ने लगाई क्लास

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख