suvichar

ICMR के अध्ययन का निष्कर्ष, Corona से उबरने के बाद भी फिर से हो सकते हैं संक्रमित

Updated: बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (10:12 IST)
नई दिल्ली। आईसीएमआर के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद अगर शरीर में 5 महीने में एंटीबॉडीज कम होती है तो शख्स फिर से संक्रमित हो सकता है। अधिकारी ने संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से मास्क लगाने और उचित व्यवहार का पालन करने की अपील की।
 
ALSO READ: ब्र‍िटेन के वैज्ञानिक का दावा, वैक्‍सीन से भी खत्‍म नहीं होगा कोरोना वायरस!
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के निदेशक बलराम भार्गव ने बताया कि हम आंकड़े देख रहे हैं कि कितने लोग संक्रमित हुए, ठीक हुए और फिर संक्रमित हुए। आमतौर पर हम जानते हैं कि शरीर में एंटीबॉडीज 3 से 5 महीने तक रहती हैं।
 
उन्होंने प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में कहा कि सीडीसी ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति 90 दिन के बाद फिर से संक्रमित हो जाता है तो आप इसे पुनःसंक्रमण बताते हैं। हम इसके अनुसार आंकड़ों को देख रहे हैं। जब यह हमारे पास उपलब्ध होंगे तो हम यह आपको दिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि कुछ अध्ययन बताते हैं कि एंटीबॉडीज 3 महीने तक शरीर में रहती हैं जबकि कुछ का कहना है कि यह 5 महीने तक रहती हैं। भार्गव ने कहा कि यह नई बीमारी है इसलिए अभी सीमित जानकारी है। संक्रमण से ठीक होने के बाद अगर 5 महीने के अंदर किसी शख्स के शरीर में एंटीबॉडीज कम होती हैं तो उसके फिर से कोविड-19 से संक्रमित होने की आशंका है। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

अगला लेख