suvichar

बसपा विधायक मुख्तार अंसारी कोरोना संक्रमित, बैरक में पृथकवास

Updated: मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (14:38 IST)
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा की जेल में बंद बसपा विधायक मुख्तार अंसारी आरटीपीसीर जांच में भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके पहले शनिवार को एंटीजन जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अंसारी को जेल की बैरक संख्या-16 में ही पृथकवास किया गया है। हालांकि, अभी उपचार की शुरुआत नहीं हुई।
 
बांदा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. एन.डी. शर्मा ने मंगलवार को बताया कि बांदा की जेल में बंद मुख्तार अंसारी के शनिवार को एंटीजन जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को आरटीपीसीर जांच में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार अंसारी के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं, फिलहाल उन्हें जेल की बैरक संख्या-16 में ही पृथकवास किया गया है।
 
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद चिकिसकों का दल मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहा है। संक्रमण की पुष्टि के बाद भी अंसारी में कोरोना के प्राथमिक लक्षण नहीं मिले।
 
वहीं, कारागार के प्रभारी अधीक्षक प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद मुख्तार अंसारी को बैरक संख्या-16 में ही पृथकवास किया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है।
 
उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सात अप्रैल की सुबह मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पंजाब की रूपनगर (रोपड़) जेल से बांदा की जेल में स्थानांतरित किया था। (भाषा)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

झारखंड में JSSC CGL परीक्षा रद्द : छात्रों की जीत के बाद क्यों राहुल गांधी के नारों से गूंजा रांची, बैकफुट पर आई हेमंत सरकार, बीजेपी क्यों रह गई पीछे?

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

iPhone 18 Pro और Pro Max की एंट्री सितंबर में! Apple ला सकता है अपना पहला फोल्डेबल iPhone

इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, तुरंत अस्पताल भेजने का आदेश; 16 सितंबर तक रहेंगे भर्ती

अगला लेख