dharma sangrah
✕

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का कोरोना से निधन

Updated: शनिवार, 5 जून 2021 (14:21 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक नरेंद्र बरागटा का कोविड-19 के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में शनिवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 68 वर्ष थी। नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

ALSO READ: 58 दिन में कोरोना के सबसे कम मामले, लगातार 5वें दिन 20 लाख से कम एक्टिव मरीज
 
चेतन ने एक ट्वीट में कहा कि उनके पिता बीमारी से लंबे संघर्ष के बाद यह लड़ाई हार गए। 3 बार के विधायक नरेंद्र राज्य विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक भी थे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बरागटा के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए शुक्रवार शाम चंडीगढ़ के 'पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च' गए थे।

 
ठाकुर ने विधायक के निधन को हिमाचल प्रदेश खासकर जुब्बल कोटखाई के लिए बड़ा नुकसान बताया है। नरेंद्र बरागटा 1998 में शिमला निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। दिसंबर 2007 में वे जुब्बल-कोटखाई से निर्वाचित हुए। वे 1998-2002 तक बागवानी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे और 30 दिसंबर 2007 से दिसंबर 2012 तक बागवानी, तकनीकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री रहे। हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा के लिए दिसंबर 2017 में वे जुब्बल-कोटखाई से फिर से चुने गए। (भाषा)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी पर्यटक की मौत

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

"यदि हिंदी में बात होने लगे तो आधी समस्या हल हो जाएगी"; विज्ञान भवन में बोले पूर्व आईएएस डॉ. अशोक भार्गव

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

अगला लेख