dharma sangrah
✕

हैरान करने वाला मामला, BJP नेता को लगे कोरोना वैक्सीन के 5 डोज

Updated: सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (10:14 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश में मेरठ जिले के सरधना इलाके में भाजपा के एक स्थानीय नेता को कोरोनावायरस रोधी टीके की 5 खुराक लगाए जाने का प्रमाण-पत्र मिलने का मामला सामने आया है। यहां जिला मुख्यालय पर मिली जानकारी के अनुसार सरधना नगर के मोहल्ला धर्मपुरी निवासी रामपाल सिंह (73) ने संक्रमण से बचाव के लिए टीके की दोनों खुराक ले ली है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उनके नाम पर जो प्रमाण-पत्र जारी किया है, उसमें 3 बार में 5 खुराक लगना दर्शाया गया है। साथ ही 6ठी खुराक की संभावित तिथि भी पर्चे पर लिखी गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

ALSO READ: UP : बुजुर्ग को 5 बार लगी वैक्सीन, छठी बार भी आई तारीख
 
रामपाल हिन्दू युवा वाहिनी में नगर संयोजक के साथ नगर में भाजपा के 79 नंबर बूथ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को पहला और 8 मई को दूसरा टीका लगवाया। सिंह ने कहा कि उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन के पोर्टल से अपना ऑनलाइन प्रमाणपत्र दिखवाया। यहां उन्हें पता चला कि उन्हें 2 बार नहीं, बल्कि 5 बार टीका लगना दिखाया गया है। साथ ही 6ठा टीका 8 दिसंबर से जनवरी 2022 के बीच में लगवाने के लिए तिथि दी गई हैं।

ALSO READ: Video : रतलाम में भारी बारिश का कहर, 5 घंटे में 6 इंच से ज्यादा बारिश, निचले इलाके डूबे, रेलवे प्लेटफॉर्म पर 3 फुट तक पानी भरा
 
इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि टीके की 2खुराक के लिए पोर्टल पर पंजीकरण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह पहला मामला है जिसमें 1 ही व्यक्ति का 6 बार टीका लगाने के लिए पंजीकरण हो गया। उन्होंने घटना को किसी की शरारत बताया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम को सौंप दी गई है।(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अगला लेख